(ग्रेटर नोएडा) भारतीय जनता पार्टी ने गोंडा के जिला इकाई के अध्यक्ष अमर किशोर क्श्यप को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिय़ा है। पिछले दिनों अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
विडियो वायरल होने पर बीजेपी ने अमर किशोर कश्यप को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अमर किशोर ने पत्र का कोई जवाब नहीं दिया।
बता दें कि उस समय अमर किशोर और महिला के विडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब बीजेपी ने पद और पार्टी से अमर किशोर को बाहर कर दिया है।