(ग्रेटर नोएडा) लखनऊ के राजाजीपुरम में स्थित इंडोर स्टेडियम में 16 जनवरी से 20 जनवरी तक खेली जा रही सातवी नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा से गई 10 सदस्यीय टीम ने जीत का परचम लहरा दिया है। इस प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने पदक जीते हैं। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव समरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए गए सभी 10 खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। विजयेंद्र ठाकुर,कृष्णा चौहान,कुणाल भाटी, वेदांत शर्मा, मीमांसा राव, रोहन भाटी, रवि कुँवर (गोल्ड) अर्नव सक्सेना, लक्ष्य श्रीवास्तव (सिल्वर) और अफ्फान खान ने कांस्य पदक जीतकर माता-पिता और कोच मिलन ठाकुर का सपना साकार कर दिया। समरेंद्र ठाकुर ने आगे कहा कि इस चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों से 4000 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
Trending
- यूपीआईटीएस 2026 में दिखेगी उत्तर प्रदेश की औद्योगिक ताकत
- ‘खाकी’ का झूठा खौफ दिखाकर दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ को दबोचा
- हरिद्वार में निठारी कांड के पूर्व आरोपी सुरेंद्र कोली की मौत, चाय की दुकान में मिला शव
- आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का शुभारंभ
- पटना में एक और युवती शराब की 14 बोतल के साथ गिरफ्तार
- पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी घर में फंदे से मिलीं, पुलिस जांच में जुटी
- हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड के दो आरोपी ढेर, पुलिस से हुई भीषण मुठभेड़
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
