फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
(ग्रेटर नोएडा) एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है खबर आ रही है कि अभिनेत्री के पिता अनिल अरोड़ा ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की छत से कूद कर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार सुबह 9:00 बजे की है। अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी क्यों की इसका अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। अभिनेत्री के पिता की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। जैसे ही इस घटना की जानकारी अरबाज खान को हुई वह परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं वहीं इस खबर के बाद मलाइका अरोड़ा पुणे से मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं