(ग्रेटर नोएडा) अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है। मंदिर निर्माण कार्यों की निगरानी से जुड़े रहे सेवानिवृत्त इंजीनियर दीनानाथ वर्मा ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वर्मा का दावा है कि मंदिर परिसर स्थित कार्यालय निर्माण के दौरान एल्युमिनियम कार्य के ठेके में 40 प्रतिशत कमीशन मांगा गया था और इसी आधार पर बिल भी बढ़ाया गया।
दीनानाथ वर्मा ने कहा कि उन्होंने इस मामले की शिकायत ट्रस्ट महासचिव चंपत राय से भी की थी और कथित बातचीत की रिकॉर्डिंग तक सुनाई थी। उनका आरोप है कि विरोध करने के बाद उन्हें कार्य से अलग कर दिया गया।
वहीं, इस मामले में सामने आए रवि गुप्ता ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सभी आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि पूरा कार्य पारदर्शी तरीके से हुआ और किसी भी स्तर पर कमीशन की कोई बात नहीं हुई। रवि गुप्ता ने दीनानाथ वर्मा को सार्वजनिक रूप से सबूत पेश करने की चुनौती भी दी।
फिलहाल मामला आरोप और जवाबी आरोपों तक सीमित है। यदि जांच होती है, तभी इन दावों की सच्चाई साफ हो पाएगी।
Trending
- NEET की दौड़ में एक और जिंदगी हार गई,छात्र ने फंदे से लटककर दी जान
- कलेजे के टुकड़े की हत्या कर प्रेमी को मेसेज करती रही माँ— ‘काम हो गया ना, किसी ने देखा तो नहीं?
- ‘बिल बढ़ाकर मांगा गया कमीशन’ — पूर्व इंजीनियर के आरोपों से गरमाई राम मंदिर राजनीति
- अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त हुआ एकत्र
- उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए.. लिखने वाले शायर बशीर बद्र का निधन
- “यूपी में ‘रोड नमाज’ पर सख्ती, CM योगी बोले—कानून से समझौता नहीं”
- “दुनिया का सबसे सक्रिय आतंकी खत्म” — ट्रंप का बयान, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी
- मुंबई में महंगी हुई सीएनजी, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
