(ग्रेटर नोएडा) शहर के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट बुधवार से लेकर शुक्रवार तक तीन दिवसीय “भारत फिल्म फेस्टिवल 2.0” के तहत राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय और मौलाना अब्दुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ एशियन स्टडीज के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस तीन दिवसीय आयोजन में देशभर से 15 से अधिक अकादमिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां शामिल होंगी। जिसमें वरिष्ठ अभिनेता राजेंद्र गुप्ता,, अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला, श्वेता शुक्ला, अभिनेता चंदन सिंह, गीतकार और शायर आलोक श्रीवास्तव, भारत एक्सप्रेस समूह के सीएमडी उपेंद्र राय,, फिल्म समीक्षक अनंत विजय समेत कई प्रमुख लोग वक्ता के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में 1000 से अधिक प्रतिभागी के शामिल शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य फिल्म, मीडिया और कला के क्षेत्र में नए आयामों पर चर्चा करना तथा युवाओं को रचनात्मक मंच प्रदान करना है। जिसमें फेस्टिवल में फिल्म स्क्रीनिंग, विशेषज्ञों के व्याख्यान, पैनल डिस्कशन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आईआईएमटी कॉलेज समूह के प्रवक्ता राजतिलक शर्मा ने बताया कि यह आयोजन छात्रों को फिल्म और मीडिया क्षेत्र की गहन समझ प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने हुनर को प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर देगा। इसी के साथ ही शासन, विकास, संस्कृति और सामाजिक परिवर्तन से जुड़ी फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा।
