भारत के टुकड़े करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदारः सीएम योगी
बांग्लादेश में हिंदू अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं
पाकिस्तान का भारत में विलय होगा या वह खत्म हो जाएगा। यह बातें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में कही। लखनऊ के हजरतगंज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के मौके पर योगी ने आगे कहा कि भारत के टुकड़े करने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। आज बांग्लादेश में वही हो रहा है जो 1947 हुआ। कांग्रेस को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता रहती है। बांग्लादेश में जो कुछ ही हिंदुओं के साथ हो रहा है उस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा है, लोगों के मुंह सिले हुए हैं। बांग्लादेश में हिंदू अपनी जान बचाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि देश की बटवारे के लिए लोग कभी भी कांग्रेस को माफ नहीं करेंगे। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं की संख्या हर रोज घट रही है। अखंड भारत का सपना ही इस समस्या का समाधान है।
सीएम ने अपने संबोधन में आगे कहा कि जब पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी तिरंगा लहरा कर देश की आजादी का जश्न मना रही थी उस वक्त लाखों लोग अपनी मातृभूमि को छोड़ने के लिए लाचार थे।
बंटवारे के समय 10 लाख हिंदुओं को मौत के घाट उतार दिया गया था। बांग्लादेश में वही इतिहास को दोहराया जा रहा है। हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं, लूटपाट, तोड़फोड़, बहन-बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है।