Close Menu
JV Media
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
What's Hot

चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

January 31, 2026

एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल

January 22, 2026

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा

January 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी
  • एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल
  • डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा
  • हरिद्वार में हर की पौड़ी पर अहिंदूओ का प्रवेश वर्जित, रील बनाने पर भी रोक
  • दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को बेल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 5 अन्य आरोपियों को मिली जमानत
  • दिल्ली की रहने वाली लड़की अवीवा बेग से प्रियंका गांधी के बेटे रेहान करेंगे शादी
  • घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होगाः गृहमंत्री अमित शाह
  • नाश्ते में पोहा, आमलेट या उपमा में से कौन सा बेहतर
Facebook X (Twitter) Instagram
JV Media
JV Media
Subscribe
Monday, February 2
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
JV Media
Home»देश»प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश से उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत करेंगे, सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा, जानें-योजना के बारे में सबकुछ
देश

प्रधानमंत्री मोदी आज उत्तर प्रदेश से उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत करेंगे, सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा, जानें-योजना के बारे में सबकुछ

Team JV MediaBy Team JV MediaAugust 9, 2021Updated:August 10, 2021No Comments3 Mins Read
WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तर प्रदेश से उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत करेंगे, सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा, जानें-योजना के बारे में सबकुछ
प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तर प्रदेश से उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत करेंगे, सिलेंडर के साथ मुफ्त में मिलेगा गैस चूल्हा, जानें-योजना के बारे में सबकुछ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के दूसरे चरण (PMUY 2.0) का शुभारंभ करेंगे। वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में लाभार्थियों को गैस कनेक्शन देंगे। साथ ही योजना के लाभार्थियों से बात भी करेंगे।

उज्ज्वला 2.0 में एलपीजी कनेक्शन के अलावा पहले सिलेंडर की रीफिलिंग भी मुफ्त होगी। इसके अलावा गैस चूल्हा भी मुफ्त में मिलेगा। साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए जरूरी पेपर वर्क भी भी कम कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार उज्ज्वला 2.0 का लाभ लेने के लिए प्रवासियों को राशन कार्ड और एड्रेस प्रूफ जमा करने की जरूरत नहीं होगी। जरूरतमंद परिवार अब खुद के द्वारा सत्यापित आवेदन देकर भी इस योजना का लाभ ले सकेगा। इससे प्रधानमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अलग से फंड जारी
वित्तीय वर्ष 2021-22 में इस योजना के तहत 1 करोड़ एलपीजी कनेक्शन बांटने के लिए अलग से फंड जारी किया गया है। कनेक्शन कम आय वाले उन परिवारों को दिया जायगा, जो पहले चरण में इस योजना लाभ नहीं ले सके थे।

उज्ज्वला योजना 1.0 का शुभारंभ 2016 में हुआ था
उज्ज्वला योजना 1.0 का शुभारंभ 2016 में हुआ था। इसके तहत 5 करोड़ गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन बांटने का लक्ष्य था। 2018 में इस योजना को आगे बढ़ाते हुए सात और कैटेगरी की महिलाओं को इसका लाभ देना शुरू हुआ था। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अंत्योदय अन्न योजना, अति पिछड़ा वर्ग, चाय बगान वर्कर, वनवासी और द्वीपों में रहने वाले लोग शामिल किए गए थे।

यूपी से ही क्यों हो रही शुरुआत
उज्जवला योजना के तहत यूपी में 1.47 करोड़ से अधिक परिवारों यानी को 2019 तक रसोई गैस कनेक्शन मिल गए थे। यही कारण है कि अब इस योजना के दूसरे संस्‍करण को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उत्‍तर प्रदेश से आगे बढ़ाया जाएगा। ध्यान रहे कि इस योजना का दूसरा संस्‍करण 2022 में होने वाले यूपी चुनाव से करीब 6 महीने पहले लॉन्‍च किया जा रहा है।

कुल 2.71 करोड़ मुफ्त रीफिलिंग
केंद्र ने पिछले साल घोषणा की थी कि कोरोना महामारी के दौरान देशभर में उज्ज्वला योजना के प्रत्येक लाभार्थी को तीन मुफ्त सिलेंडर रीफिल मुहैया कराए जाएंगे। यानी लाभार्थी तीन बार मुफ्त में सिलेंडर भरवा सकते हैं। पिछले एक साल में यूपी में कुल 2.71 करोड़ मुफ्त रीफिलिंग कराया गया है।

मतदाताओं को लुभाने पर नजर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 मई, 2016 को उत्‍तर प्रदेश के बलिया जिले से देश को यह योजना समर्पित की थी। इसके तहत 8 करोड़ लोगों को मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मुहैया कराए गए। इससे 2017 यूपी विधानसभा चुनाव में पार्टी को काफी फायदा हुआ था। पार्टी के आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार 2019 लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में मतदाताओं को लुभाने में इस योजना का बड़ा योगदान था।

Chief Minister Yogi Adityanath Development In Uttar Pradesh Prime Minister Narendra Modi Ujjwala 2.0
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleआजमगढ़ में रेप और ट्रिपल मर्डर के दोषी को सजा-ए-मौत दिलाने वाली पुलिस टीम को CM देंगे एक लाख का ईनाम
Next Article उत्तर प्रदेश के 5.5 लाख गरीबों को मिला घर, सीएम योगी ने सौंपी चाबी, 4 साल में 41.73 लाख लोगों मिला लाभ
Team JV Media

Related Posts

चांदी एक ही दिन में सवा लाख रुपये तक टूटी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी

January 31, 2026

एईबीएएस प्रणाली शिक्षा डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देगीः डॉ. मयंक अग्रवाल

January 22, 2026

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन की विज़िट से आईडब्ल्यूसी ग्रीन ग्रेटर नोएडा को नई दिशा

January 19, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

JV MEDIA

JV मीडिया एक प्रमुख समाचार वेबसाइट है जो आपको ताजगी और विश्वसनीयता से भरी खबरें प्रदान करने के लिए समर्पित है। हम हर क्षेत्र की नवीनतम और सटीक जानकारी आपके पास पहुंचाने के लिए तत्पर हैं, चाहे वह राष्ट्रीय समाचार हो, अंतर्राष्ट्रीय घटनाएँ, खेल जगत की खबरें, व्यापार और अर्थव्यवस्था की जानकारी, या मनोरंजन की दुनिया।

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • क्राइम
  • दिल्ली – एनसीआर
  • खेल-कूद
  • शिक्षा
  • लाइफ स्टाइल
  • बॉलीवुड
  • आर्टिकल
  • धर्म
© 2026 JV Media. Designed & Developed by Brainfox Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.