(ग्रेटर नोएडा) जिला ताइक्वांडो संघ गौतम बुद्ध नगर का खिलाड़ी विजयेंद्र ठाकुर आगामी 8वीं हीरोज इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप” में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। इस चैंपियनशिप का आयोजन 8 से 10 अगस्त के बीच थाईलैंड के पटाया में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत, थाईलैंड, फिलीपींस, रूस, श्रीलंका, हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, नेपाल,जापान, बांग्लादेश, मलेशिया, सिंगापुर, कोरिया, सेनेगल, केन्या, बहरीन, यूनाइटेड किंगडम, जॉर्डन के 4000 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। ग्रेटर नोएडा के रायन इंटरनेशनल स्कूल स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाले विजयेंद्र ठाकुर के पिता समरेंद्र ठाकुर GNIOT कॉलेज में खेल अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं और जिला ताईक्वांडो संघ के बरिष्ठ प्रशिक्षक और सचिव हैं , और माता अनुपम ठाकुर ग्रहणी है। विजयेंद्र के पिता और कोच समरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन, स्थानीय और राज्य स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन का योगदान है। विजयेंद्र ठाकुर पहले भी कई इस्तर पर पदक जीत चुके है वो भारत के राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपने प्रदेश और जिला के लिए कई पदक जीत चुके हैं ,अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने बाले विजयेंद्र ठाकुर को वैश्विक प्रतिस्पर्धा का भी काफी अनुभव है, अपनी तकनीक और कुशल रणनीति के बदौलत वो इसबार भी पदक जीतने में सफल होंगे । यह एक ऑफिशल इंटरनेशनल चैंपियनशिप है। जिसका आयोजन हीरोज ताइक्वांडो संगठन बैंकॉक और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड द्वारा किया जाता है और यह विश्व ताइक्वांडो (डब्ल्यूटी) और एशियाई ताइक्वांडो संघ (एटीयू) से एफिलिएटिड है
Trending
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
- मेरठ के होटल में हिंन्दू लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
- महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ा खुलासा: फरार कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, CCTV फुटेज बने अहम सबूत
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो मॉड्यूल ध्वस्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
