(ग्रेटर नोएडा) उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक अजीब मामला सामने आया है। अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के रावण टीला मोहल्ले में एक पत्नी ने अपने पति को थाने में इस बात पर पिटवा दिया कि पति ने उसकी साबुन का इस्तेमाल नहाने के लिए किया । दरअसल मोहल्ले की रहने वाली रूबी से प्रवीण ने कई साल पहले शादी की थी। प्रवीण एक फैक्ट्री में काम करता है। शुक्रवार सुबह जब नहाने के लिए गया तो उसने पत्नी की साबुन से स्नान कर लिया। इसी बात को लेकर पत्नी रूबी आग बबूला हो गई और उसने पुलिस को बुला लिया। प्रवीण की मां का कहना है कि पुलिस ने घर पर ही उसके बेटे को तमाचा जड़ दिया और थाने में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं प्रवीण की पत्नी का आरोप है कि उसका पति आए दिन उसकी पिटाई करता है। हांलाकि पुलिस ने पिटाई के आरोपों को निराधार बताया है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह का कहना है कि जो जानकारी परिवार की तरफ से मिली है कि दोनों के बीच विवाद होता रहता है। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता है और उसने मारपीट के वीडियो दिखाए हैं। प्रवीण पर मारपीट और शांति भंग करने का मुकदमा दर्ज किया है।
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
