(ग्रेटर नोएडा) आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ में बुधवार को दो दिवसीय नेशनल मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिल्ली हाईकोर्ट के स्पेशल जज डॉ. आर.सी श्रीवास्तव, गेस्ट ऑफ ऑनर उत्तराखंड हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस राजेश टंडन, और गौतमबुद्धनगर के एडीजे व सेक्रेटरी डालसा के चंद्रमोहन श्रीवास्तव मौके पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों का स्वागत कॉलेज समूह के प्रबंध निदेशक डा. मयंक अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता के दौरान क्रिमिनल लॉ के जटिल विषय पर आधारित कॉम्पीटिशन में छात्रों ने अपने तर्कों और एडवोकेट स्किल्स का शानदार प्रदर्शन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ. आर.सी श्रीवास्तव ने कहा कि कि मूट कोर्ट प्रतियोगिताएं विधि छात्रों को न्यायिक प्रक्रिया की गहराई से अवगत कराती हैं। इस मौके पर आईआईएमटी कॉलेज समूह के एमडी डॉ. मयंक अग्रवाल ने भी छात्रों को संबोधित किया। दूसरी तरफ लॉ कॉलेज के निदेशक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक विधिक अनुभव प्रदान करना है। दो दिन चली प्रतियोगिता में 20 राज्यों की 61 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रथम पुरस्कार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, द्वितीय पुरस्कार सिंबोसिस लॉ स्कूल पुणे, बेस्ट मूटर एमएसयू बडौदा गुजरात,,बेस्ट रिसर्चर पंजाब यूनिवर्सिटी लुधियाना की टीम को सर्टिफिकेट और नगद पुरस्कार दिए। इस मौके पर कॉलेज के सभी डॉयरेक्टर, डीन, एचओडी सहित अनेक छात्र मौजूद रहे।
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
