(ग्रेटर नोएडा) गुरुवार को नोएडा के सेक्टर 117 में मीट की दुकान पर हुई युवक की निर्मम हत्या में पुलिस ने आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तीन टीम ने केवल 12 घंटे के अंदर ही हत्यारे को दबोच लिया। इसके लिए पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास कर रही थी, तभी पुलिस को गुप्त सूचना मिली की एत व्यक्ति सेक्टर 117 के जंगल की तरफ जा रहा है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उस व्यक्ति ने पुलिस पर फायर कर दिया। जबावी कार्रवाई के दौरान अभियुक्त को गोली लग गई। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी की पहचान बिहार के छपरा अमरजीत महतो के रूप में हुई है। इसी के साथ ही आरोपी के पास से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा के साथ हत्या में इस्तेमाल चाकू को बरामद कर लिया है।
Trending
- ‘भाषा में लोकतंत्र’ सेमिनार एवं भाषा उत्सव का भव्य आयोजन
- हवन के साथ हुआ उमंग 2083 का आगाज
- Brazil eVisa platform, managed by VFS Global, buckles under demand, leaving users in limbo
- 19 मार्च से ग्रेटर नोएडा में शुरू होगा ‘उमंग 2083’ भारतीय नववर्ष मेला
- क्या जिंदा हैं मोजतबा खामेनेई? ट्रंप बोलेः शायद जिंदा हों, लेकिन गंभीर रूप से घायल
- ईरान ने तेल आपूर्ति बाधित की तो 20 गुना ताकत से जवाब देंगेः डोनाल्ड ट्रंप
- वीजीआई कॉलेज में भव्य रोजगार मेला, 2150 युवाओं को मिली नौकरी
- सपा नेता शैलेंद्र भाटी की भतीजी की शादी में जुटे दिग्गज नेता, राजनीतिक हस्तियों का लगा तांता
