नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी टूर्नामेंट को अलविदा कह दिया है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने घोषणा की है कि आईपीएल 2027 सीजन से धोनी अब मैदान पर खेलते नहीं, बल्कि टीम के ‘मेंटर’ (मार्गदर्शक) की नई भूमिका में डगआउट में नजर आएंगे।
गौतम गंभीर की राह पर ……
धोनी की कप्तानी में सीएसके ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं और वे इस फ्रेंचाइजी की पहचान बन चुके हैं। अब वे पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर की राह पर चलते दिखेंगे, जिन्होंने संन्यास के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटर की जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को चैंपियन बनाया था।
इस बड़े बदलाव पर चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “एमएस धोनी के बिना सीएसके की कल्पना नहीं की जा सकती। करीब दो दशकों से हमने सफलता और हर उतार-चढ़ाव साथ देखे हैं। हमारे मजबूत रिश्ते की सबसे बड़ी वजह आपसी भरोसा है, क्योंकि हम कभी एक-दूसरे की नीयत पर सवाल नहीं उठाते।”
