(ग्रेटर नोएडा) थाईलैंड के पटाया में आयोजित 8वीं हीरोज कप ताइक्वांडो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत के जांबाज़ खिलाड़ी विजयेंद्र ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से भारत को प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल हुआ।
यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 देशों के 4680 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ आयोजित हुई, जिसे ताइक्वांडो जगत में एक मिनी विश्व चैम्पियनशिप माना गया। कठिन और रोमांचक मुकाबलों में विजयेंद्र ने शानदार तकनीक, तेज़ी और अटूट हौसले का परिचय देते हुए सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
शहर के रायन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाले विजयेंद्र ठाकुर की इस उपलब्धि पर उनके कोच व पिता समरेंद्र ठाकुर ने कहा है कि विजयेंद्र पहले भी कई अंतरराष्ठ्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुका है।
यह जीत सिर्फ उनकी मेहनत का नहीं, बल्कि पूरे देश के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के सामूहिक समर्पण का नतीजा है।
Trending
- हिजाब को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, स्कूल यूनिफॉर्म को बताया जरूरी
- ग्रेटर नोएडा के वेदांत शर्मा का यूपी स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन, इंटर स्कूल में जीते दो गोल्ड मेडल
- चंपत राय-अनिल मिश्रा को मिली राहत, चढ़ावा मामले की SIT रिपोर्ट में नहीं मिला नाम
- मध्यप्रदेश के भिंड में डंपर से टकराई पिकअप, 8 मजदूरों की मौत
- मेरठ के होटल में हिंन्दू लड़की के साथ मिला मुस्लिम युवक, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियो
- महिला पहलवान यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण शरण सिंह बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
- बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी मामले में बड़ा खुलासा: फरार कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, CCTV फुटेज बने अहम सबूत
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘शहजाद भट्टी नेटवर्क’ के दो मॉड्यूल ध्वस्त, 6 आरोपी गिरफ्तार
