(ग्रेटर नोएडा) यूपी की बहराइच में हुई सांप्रदायिक हिंसा में राम गोपाल मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों की मुठभेड़ नानपारा थाना के बाईपास के पास हुई। हत्याकांड के दो आरोपियों के पैर में पुलिस ने गोली मारी है। घायल अवस्था में दोनों को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया है। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए अस्पताल के आस-पास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का इतना तगड़ा पहरा है कि किसी भी व्यक्ति को बिना जांच-पड़ताल के अस्पताल में एंट्री नहीं मिल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों को गोली लगी है उनके नाम सरफराज और तालिब बताए जा रहे हैं।
Trending
- यूपी में अपने दम पर विधानसभा का चुनाव लड़ेगी बसपाः बसपा सुप्रीमो मायावती
- भौमवती अमावस्या — भूलकर भी न करें ये गलती, जानें पितृ पूजन का सही समय और चमत्कारी उपाय
- इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में सजा भारतीय शिल्प का महासंगम, सोर्सिंग की रफ्तार से चमका आईएचजीएफ मेला
- आईआईएमटी में ऐतिहासिक ‘छात्र संसद’, अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने युवाओं में भरा जोश
- आईआईएमटी बनेगा राष्ट्रीय विमर्श का मंच, जुटेंगी नामचीन हस्तियां
- शाक-भाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी में जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर को प्रथम स्थान, 8 पुरस्कारों से सम्मानित
- रात का डिजिटल नशा: स्क्रीन की रोशनी में बुझती नींद और बिगड़ती सेहत
- तीन लड़कियों ने ऑनलाइन गेम के चक्कर में गंवाई जान, 9वीं मंजिल से कूदी
